मन्नू अंसारी गनर केस: कार्बाइन लूट मामले में बड़ा एक्शन…

समाजवादी पार्टी के मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू के सरकारी गनर से ट्रेन में चाकू से हमलाकर कार्बाइन छिनने का मामला सामने आया है। गनर राकेश कुमार चौधरी मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ सुहेब अंसारी को लेने जा रहे थे। मन्नू के साथ बाई रोड गाजीपर आना था। वह ट्रेन में अकेले थे। सुल्तानपुर के पास अराजकतत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान छह-सात जगहों पर उनको चाकू मारकर कार्बाइन लेकर फरार हो गये। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। स्थानीय स्तर पर दो टीम और बाकी टीम बिहार, लखनऊ और सुल्तानपुर में हमलावर की तलाश में खाक छान रही हैं।

………………

#ghazipur #mannuansari #mukhtaransari

प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के नाहरपुर पोस्ट बरौत गांव निवासी राकेश कुमार (25) पुत्र अमृत लाल पुलिस विभाग में आरक्षी है। वर्तमान में राकेश कुमार की ड्यूटी गाजीपुर पुलिस लाइन से गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक शोएब मन्नू अंसारी की सुरक्षा में लगाई गई है। मंगलवार को राकेश कुमार वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठकर विधायक शोएब अंसारी को रिसीव करने के लिए लखनऊ निकले थे। ट्रेन शाम करीब 6.30 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। तभी इंजन के पीछे लगी दिव्यांग बोगी में सवार यात्रियों ने एक सिपाही के घायल होने की सूचना गार्ड को दी। गार्ड ने घटना से ट्रेन के लोको पायलट को अवगत कराया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी वॉकी टॉकी के जरिए जीआरपी व आरपीएफ सुल्तानपुर को दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, सिपाही आत्मा राम और अमन शुक्ला बोगी के पास पहुंचे। इस बीच घायल सिपाही को ट्रेन की बोगी से नीचे उतारकर एक बॉक्स पर बैठाया गया। लहूलुहान सिपाही ने लड़खड़ाती जुबान में हमले और कारबाइन लूटने की जानकारी दी। सिपाही पर हमले की सूचना आग की तरह फैल गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आरए वर्मा ने हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के लिए एसपी सोमेन बर्मा ने सीओ शिवम मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी। सीओ शिवम मिश्र ने पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।बुधवार को एडीजी जीआरपी जिले में पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद वारदात के खुलासे के लिए दो जिलों के एसपी के साथ ही जीआरपी लखनऊ की संयुक्त टीम गठित कर दी। आरोपी हमलावर का जीआरपी ने स्केच भी जारी किया है और एडीजी जीआरपी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

गनर राकेश कुमार के सीने पर चाकू के दो और बाई तरफ हृदय के ठीक नीचे दो निशान मिले हैं। इन चारों गहरे वार से ही राकेश कुमार की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक के अनुसार हमले में सिपाही का काफी खून बह गया।

राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में दिव्यांगों के लिए अलग से बोगी लगाई जाती है। इस बोगी में सिर्फ दिव्यांग ही सफर कर सकते हैं। मंगलवार को वाराणसी से दिव्यांग बोगी में कैसे पुलिस विभाग में तैनात सिपाही राकेश कुमार और हमलावर सवार थे। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

श्रमजीवी एक्सप्रेस के इंजन के ठीक पीछे लगे विकलांग बोगी में सवार सिपाही राकेश कुमार पर हमलावर ने पखरौली के आसपास चाकू से हमला कर कारबाइन लूटी थी। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मंगलवार की शाम 6 बजकर 38 मिनट पर पहुंची थी। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन पुलिस लाइन के समीप पहुंच जाता है। इसलिए हमलावर को कारबाइन लेकर भागने में कोई मुश्किल नहीं हुई।

चाकू से हमला कर एक व्यक्ति ने कारबाइन लूट ली। यह दुस्साहसिक वारदात किसी के गले नहीं उतर रही है। कारबाइन लिया आदमी बाकायदा पुलिस की वर्दी में था। साधारण अपराधी ऐसी वारदात नहीं कर सकता। पुलिस की जांच इस बिंदु पर भी चल रही है।

श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार की शाम चाकू के हमले से वार कर सिपाही से कारबाइन और उसका मोबाइल लूट कर फरार हुए बदमाश ने करौंदिया मोहल्ले में उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। सीओ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस की दो टीमों ने बुधवार की सुबह छह बजे से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से करौंदिया और बहादुरपुर तक रेलवे पटरी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाया। कई पुलिस कर्मी इस उम्मीद में कारबाइन ढूंढते रहे कि शायद बदमाश ने उसे रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया हो। जांच में पता चला कि सिपाही ने राकेश का मोबाइल सेट घटना के बाद करौंदिया मोहल्ले में स्विच ऑफ कर दिया था।

घटना के दो दिन बाद भी बदमाश का सुराग नहीं मिल सका था, न ही कारबाइन बरामद हुई थी। एसपी रेलवे पूजा यादव ने थानाध्यक्ष जीआरपी शमीम अली सिद्दीकी को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। सीओ जीआरपी संजीव सिन्हा ने बताया कि जल्द ही नए एसओ की तैनाती की जाएगी। एसपी सुल्तानपुर सोमेन बर्मा के साथ लगी नगर कोतवाली पुलिस भी रेलवे स्टेशन व आस-पास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को खोजबीन करती रही।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading