संभल | हिंसा के बाद चर्चाओं में आये संभल क्षेत्र के नखासा थाना के मुहल्ला खग्गू सराय में 46 साल से बंद पड़े प्राचीन शिव मंदिर में 46 के बाद पहली बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को सुबह ही मंदिर के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक भी किया गया। इलाके में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि खग्गू सराय स्थित प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की अनुमति मिलने के बाद भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह पांच बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए।
वहीँ मंगलवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खग्गू सराय मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की साथ ही अधिकारियों ने साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए।
क्गाबर के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिकों को कोतवाली पुलिस ने बुध बाजार में ही रोक दिया, लेकिन वो नहीं माने और विरोध प्रदर्शन करते हुए हरिहर मंदिर जाएंगे, बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे के नारे लगाए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शिव सैनिकों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शिव सैनिकों ने हरिहर मंदिर को मुक्त कराने और जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीओ कोतवाली सुनीता दहिया को ज्ञापन सौंपा।

