Lucknow में पीपा पुल टूटने से एक लाख लोग फंसे?




Lucknow: लखनऊ में गोमती नदी उफान पर है। और तेज बहाव के चलते जलकुंभी के दबाव में पीपापुल बह गया। इससे 13 गांवों का संपर्क हॉस्पिटल और स्कूलों से कट गया। अब 1 लाख लोग घंटों नाव का इंतजार करते हैं। बच्चों की पढ़ाई बंद है और गांवों से महज 1-3 किमी दूर है KGMU अब 10-15 किमी दूर हो गया है।

2 अगस्त से शुरू हुई बारिश जब तीसरे दिन भी नहीं रुकी तो 5 अगस्त को गोमती का जलस्तर बढ़ने लगा। उतराती जलकुंभी भी बह चली। इससे गऊ घाट पर बने पीपा पुल पर दबाव बढ़ गया और वह टूट गया। अब मौके पर क्या हालात हैं? गांव वाले कैसे गुजर-बसर कर रहे हैं? यहां हालात यह है कि 1 लाख लोगों की जिंदगी मात्र 1 नाव पर आ गई है।

वही लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा रहा है। नाव प्राइवेट है जिससे एक बार बाढ़ का पानी पार करने के लिए लोगों को 20 रुपए देने पड़ते हैं।और ये लोग मुख्य रूप से पुराने लखनऊ, चौक, ठाकुरगंज और हजरतगंज से कट गए हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading