“चंदन गुप्ता हत्याकांड” के आरोपी की मौत!

Lucknow: उत्तर प्रदेश के कासगंज में 2018 में हुए चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड से जुड़ा आरोपी सलीम लखनऊ जेल में मौत के आगोश में चला गया। जानकारी के अनुसार, सलीम लंबे समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में चल रहा था। देर रात तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

2018 में हिला दिया था प्रदेश

26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा ने पूरे प्रदेश की राजनीति को हिला दिया था। इस दौरान चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रदेशभर में तनाव फैल गया। इस मामले में जांच के बाद NIA कोर्ट ने 28 लोगों को दोषी ठहराया था। इनमें सलीम, वसीम और नसीम मुख्य आरोपी थे। कोर्ट ने इन तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

जेल में बिगड़ी तबीयत

सूत्रों के अनुसार, सलीम काफी समय से बीमार था। लखनऊ जेल में उसकी हालत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों में मातम

सलीम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जेल प्रशासन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी को मौत का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

कासगंज का यह मामला वर्षों तक राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बना रहा, और अब सलीम की जेल में मौत ने इसे एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading