लखनऊ में शुक्रवार की सुबह हल्की हवा के साथ प्रदूषण का असर साफ दिखाई दिया। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब दर्ज की गई, जिससे नागरिकों में चिंता बढ़ने लगी है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने एयर क्वालिटी इंडेक्स को ऑरेंज और यलो जोन तक पहुंचा दिया है।
हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के संकेत:
लालबाग इलाके में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां का AQI 261 रहा, जो ऑरेंज जोन में आता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board–CPCB) के आंकड़ों के अनुसार शहर के 5 प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों अलीगंज 196, अंबेडकर यूनिवर्सिटी (Ambedkar University) 191, गोमतीनगर 176, तालकटोरा 176 और कुकरैल 102 के स्तर पर दर्ज किए गए। इन स्थानों पर स्थिति यलो जोन में रही, जो मॉडरेट कैटेगरी मानी जाती है। सुबह के समय शहर का औसत AQI 184 रहा, जबकि शुक्रवार को लखनऊ का कुल AQI 194 दर्ज किया गया।
मौसम में धुंध और हल्की गर्मी का मिश्रण:
सुबह धुंध ने शहर को अपनी चपेट में लिया रहा, जिससे दृश्यता हल्की प्रभावित हुई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था, जिससे मौसम अपेक्षाकृत गर्म महसूस हुआ।
स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर चिंता:
शहर में बढ़ते प्रदूषण स्तर ने नागरिकों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार ऑरेंज जोन की हवा में सांस लेना लंबे समय तक हानिकारक साबित हो सकता है। लोगों को सुबह और शाम बाहर निकलने से बचने तथा मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।
#tag: #LucknowAirQuality
डिस्क्लेमर: यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है।

