अब गाजीपुर में लव, सेक्स और धोखा? पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप…

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

गाजीपुर| सरकारी व्यस्व्था में कई विभाग बनाये गए हैं ताकि समाज कि हर समस्याओं का समाधान हो सके. इन विभागों को अधिकार भी दिए गए हैं जो एक आम जनमानस के अधिकार ज्यादा मजबूत नज़र आते हैं. एक स्वस्थ लिक्तंत्र में यही कहा जाता है कि सरकारी कर्मचारी समाज की सेवा के लिए हैं न कि समाज के शोषण के लिए. लेकिन आप बताइए क्या आप को लगता है की किसी विभाग में सरकारी कर्मचारी विनर्म भाव से आपकी समस्याओं का समाधान करे. लोग तो कहते हैं की ये विनर्म भाव और समाधान जैसे शब्द केवल मजबूत लोगों के लिए हैं. आम जनता के सम्मान का कब अपमान हो जाये ये कहा नहीं जा सकता.

इन्हीं विभागों में से एक विभाग है पुलिस विभाग. लोग कहते हैं की यहाँ आम जनमानस के लिए सम्मान की गंगा बहती है, कभी कभी जेल का सफ़र करने के लिए अपराध करने की जरुरत भी नहीं पड़ती. खैर ये लोग कहते हैं और लोगों का काम है कहना. वैसे उत्तर प्रदेश के मजबूत कानून व्यवस्था में गाजीपुर का नाम भी चर्चाओं में हैं. अपराधियों पर लगातार कानूनी कार्रवाई से गाजीपुर पुलिस की तारीफ हो रही है तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो पुलिस विभाग को दागदार कर रहे हैं. अब ये मैं नहीं कह रहा हूँ ये भी लोग ही कह रहे हैं.

  • नर्स ने लगाया सिपाही पर शारीरिक शोषण का आरोप।
  • शादी का झांसा देकर आर्थिक,शारीरिक शोषण का आरोप।
  • बरेसर थाने पर तैनात सिपाही पर शोषण का आरोप।
  • शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी।

………………
#ghazipur #CrimeStory #uppolice

गाजीपुर में नर्स ने एक सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगया है, यही नहीं नर्स ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर आर्थिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगया है।आरोपी सिपाही ग़ाज़ीपुर के बरेसर थाने पर तैनात है। नर्स का आरोप है कि आरोपी सिपाही अपने भाई के इलाज के सिलसिले में उससे मिला था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी, घर वालों से मिलना जुलना भी हुआ और शारीरिक सम्बन्ध भी बने. नर्स का आरोप है कि शादी का झांसा देकर सिपाही ने मेरा आर्थिक और शारीरिक शोषण किया और बाद में आरोपी सिपाही ने शादी करने से इनकार कर दिया।

सीओ सिटी गौरव सिंह ने कहा कि मैंने हमने प्रार्थना पत्र ले लिया है जाँच और बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी. खैर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।फिलहाल शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उम्मीद है कि जिस तरह से पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के नेतृत्व में लगातार अपराध पर अंकुश लाया जा रहा है वैसे ही इस मामले कि भी निष्पक्ष जाँच होगी.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading