वेलकम 2026: 15 लॉन्ग वीकेंड, 50 छुट्टियां – देखिये पूरा हॉलीडे कैलेंडर…

नए साल की शुरुआत लॉन्ग वीकेंड से हो रही है और साल 2026 आम लोगों के लिए छुट्टियों के लिहाज से खास माना जा रहा है। पूरे वर्ष में 12 महीनों के दौरान करीब 15 लॉन्ग वीकेंड बन रहे हैं। अगर साप्ताहिक अवकाश के साथ रेगुलर लीव्स को सही तरीके से प्लान किया जाए तो लगभग 50 दिनों तक छुट्टियों का लाभ लिया जा सकता है। जनवरी से सितंबर तक लगातार ऐसे मौके सामने आ रहे हैं, जब Weekend और Holiday मिलकर Long Holiday का रूप ले रहे हैं। इन छुट्टियों के साथ देश के प्रमुख फेस्टिवल और सांस्कृतिक आयोजन भी जुड़े हुए हैं, जिससे यात्रा, धार्मिक भ्रमण और पारिवारिक समय बिताने के लिए यह साल बेहद उपयोगी बन जाता है।

जनवरी 2026: नए साल की शुरुआत लंबे वीकेंड से:
साल 2026 की शुरुआत January 2026 में ही एक शानदार लॉन्ग वीकेंड के साथ होती है। 1 जनवरी को New Year का अवकाश Thursday को पड़ रहा है। इसके बाद 2 जनवरी Friday का अवकाश और 3-4 जनवरी को Saturday-Sunday होने से साल का पहला Long Weekend बनता है। इसके अलावा महीने के अंत में 24 और 25 जनवरी का वीकेंड तथा 26 जनवरी को Republic Day जुड़ने से एक और लंबा अवकाश मिलता है। यह समय नए साल की ट्रिप या पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

जनवरी के प्रमुख फेस्टिवल:
3 जनवरी से 15 फरवरी तक Maha Kumbh / Magh Mela (प्रयागराज Prayagraj) में आयोजित होता है, जहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं 23 जनवरी से 3 मार्च तक Braj Holi Festival (मथुरा-वृंदावन Mathura-Vrindavan) की शुरुआत होती है, जो रंगों और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।

फरवरी 2026: सामान्य कार्यदिवसों का महीना:
February 2026 में ऐसा कोई अवकाश नहीं है जो वीकेंड से जुड़कर लॉन्ग वीकेंड बनाए। यह महीना कार्य और पढ़ाई के लिहाज से अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, हालांकि जनवरी और मार्च की छुट्टियों के बीच यह संतुलन बनाए रखता है।

मार्च 2026: होली से पहले राहत भरा ब्रेक:
March 2026 में 20 मार्च Friday से 21-22 मार्च के Saturday-Sunday तक तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड बनता है। यह छोटा लेकिन उपयोगी ब्रेक फैमिली ट्रिप या आराम के लिए सही अवसर प्रदान करता है।

मार्च का प्रमुख फेस्टिवल:
15 मार्च से 29 मार्च तक Shigmo Festival (गोवा Goa) का आयोजन होता है, जो पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगे जुलूसों के लिए जाना जाता है।

अप्रैल 2026: छुट्टियों का सबसे खास महीना:
April 2026 को लॉन्ग वीकेंड के लिहाज से सबसे बेहतर महीनों में गिना जा रहा है। 3, 4 और 5 अप्रैल को Friday से Sunday तक लगातार तीन दिन का अवकाश मिलता है। इसके अलावा महीने में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी उपलब्ध हैं, जिससे यह महीना यात्राओं और आयोजनों के लिए उपयुक्त बनता है।

अप्रैल के प्रमुख फेस्टिवल:
29 मार्च से 5 अप्रैल तक International Tulip Festival (श्रीनगर Srinagar) में प्रकृति और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। 2 से 7 अप्रैल तक Sankat Mochan Music Festival (वाराणसी Varanasi) शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को आकर्षित करता है। वहीं 1 से 6 अप्रैल तक Aoling Festival (नागालैंड Nagaland) पारंपरिक आदिवासी संस्कृति को दर्शाता है।

मई 2026: बिना लॉन्ग वीकेंड का महीना:
May 2026 में कोई ऐसा अवकाश नहीं है जो वीकेंड से जुड़कर लॉन्ग हॉलिडे बनाए। यह महीना सामान्य कार्यदिवसों के साथ गुजरता है।

जून 2026: मानसून से पहले घूमने का अवसर:
June 2026 में 26, 27 और 28 जून को Friday, Saturday और Sunday मिलकर एक शानदार लॉन्ग वीकेंड बनाते हैं। यह समय मानसून से पहले घूमने-फिरने के लिए आदर्श माना जाता है।

जून के प्रमुख फेस्टिवल:
24 जून को Sao Joao Festival (गोवा Goa) और 24-25 जून को Hemis Festival (लेह-लद्दाख Leh-Ladakh) आयोजित होते हैं, जो स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाते हैं।

जुलाई 2026: पूरी तरह सामान्य महीना:
July 2026 में कोई भी लॉन्ग वीकेंड नहीं बन रहा है। यह महीना नियमित कार्यदिवसों के साथ बीतता है।

अगस्त 2026: साल का सबसे लंबा ब्रेक:
August 2026 में साल का सबसे बड़ा लॉन्ग हॉलिडे देखने को मिलता है। 22-23 अगस्त का वीकेंड, 24-25 अगस्त के अवकाश और फिर 28-29-30 अगस्त के वीकेंड के कारण कई दिनों का लंबा ब्रेक बन रहा है। सही प्लानिंग के साथ इसे लंबी यात्रा या पारिवारिक अवकाश में बदला जा सकता है। Milad-un-Nabi (26 August) को लेकर अवकाश में बदलाव की संभावना भी बताई गई है।

सितंबर 2026: सीमित लेकिन उपयोगी ब्रेक:
September 2026 में विस्तृत लॉन्ग वीकेंड का उल्लेख नहीं है, लेकिन अगस्त के अंत की छुट्टियों के कारण सितंबर की शुरुआत में यात्रा योजनाएं जारी रखी जा सकती हैं।

अक्टूबर और अन्य प्रमुख त्योहार:
11 से 18 अक्टूबर तक Bathukamma Festival (तेलंगाना Telangana) आयोजित होता है, जो देवी गौरी और नारी शक्ति का प्रतीक है। 17 से 21 अक्टूबर तक Durga Puja (कोलकाता Kolkata) का भव्य आयोजन होता है, जिसे यूनेस्को ने अमूर्त धरोहर घोषित किया है। इसके अलावा 24 नवंबर को Guru Nanak Jayanti और 25 दिसंबर को Christmas का पर्व भी वर्ष के अंत को खास बनाता है।

क्यों खास है 2026 का हॉलिडे कैलेंडर:
जनवरी, मार्च, अप्रैल, जून और अगस्त में कई लॉन्ग वीकेंड मिलते हैं। बड़े Tourism Festivals के साथ छुट्टियों का मेल कम Leave Apply करके ज्यादा दिन की छुट्टी का अवसर देता है। फैमिली ट्रिप, धार्मिक यात्रा और एडवेंचर टूरिज्म के लिए यह साल बेहद अनुकूल माना जा रहा है।

…………………

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

long weekend, holiday calendar, festivals 2026

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading