‘रोड नहीं तो वोट नहीं’… बरेली और हाथरस में चुनाव का बहिष्कार!

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार हैं। वहीँ हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में सुबह 7:46 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। ग्रामीण वोट डालने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक हमारी पानी भरने की समस्या समाप्त नहीं होगी, हम वोट नहीं करेंगे। साथ ही नगला ब्राह्मण, भुकलारा में मतदान का बहिष्कार किया गया है।

बरेली लोकसभा क्षेत्र के नवाबगंज तहसील के गांव नवदिया किस्साब में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार पहुंच गए। वह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े हैं। यहां साढ़े आठ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। 

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading