रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ़्तार, हुआ बवाल!

गाजीपुर में 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल श्याम सुंदर को रंगे हाथ एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने किया गिरफ्तार । मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार गांव से हुआ गिरफ्तार। चक रोड की पैमाइश के लिए ले रहा था रिश्वत। लेखपाल की गिरफ्तारी का विभागीय लेखपालों ने किया विरोध।

Report: Haseen Ansari

गाजीपुर। शुक्रवार को जनपद में 5 हजार की रिश्वत लेते एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।टीम ने लेखपाल को मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार गांव से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया लेखपाल श्याम सुंदर एक किसान से 5 हजार की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल नाली और चक रोड की पैमाइश के लिए किसान से रिश्वत ले रहा था। लेखपाल की गिरफ्तारी का विभागीय लेखपालों ने विरोध किया और आरोप लगाया है कि आरोपी लेखपाल को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

IMG-20250109-WA0019

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading