IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं, कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद का रिकॉर्ड खराब

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) IPL 2026 के छठे मुकाबले में आज अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना करेगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं। कोलकाता को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने हराया।

टीमों का आईपीएल इतिहास:
कोलकाता और हैदराबाद के बीच अब तक 30 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इसमें कोलकाता ने 19 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 10 जीत मिली है। एक मैच टाई हुआ था, जिसे सुपर ओवर में कोलकाता ने अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले हुए हैं, जिसमें कोलकाता का दबदबा रहा है। होम टीम ने 8 मैच जीते हैं और हैदराबाद को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है।

कोलकाता की बॉलिंग में चिंता:
कोलकाता की गेंदबाजी इस सीजन सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता ने टीम की तेज गेंदबाज़ी आक्रमण को कमजोर कर दिया है। हर्षित राणा और आकाश दीप टीम से बाहर हैं, मथीश पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिला है, जबकि कैमरन ग्रीन फिलहाल केवल बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध हैं। मुंबई के खिलाफ पहले मैच में कोलकाता 220 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर सकी। स्पिन विभाग भी कमजोर नजर आया, जहां वरूण चक्रवर्ती ने कोई विकेट नहीं लिया और 48 रन खर्च किए।

हैदराबाद का टॉप ऑर्डर मजबूत, गेंदबाजी कमजोर:
हैदराबाद का टॉप ऑर्डर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाजों से सजा है, जो कागज पर मजबूत दिखता है। लेकिन गेंदबाजी विभाग टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है। कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH 201 रन का स्कोर भी बचाने में असफल रही। नीतीश कुमार रेड्डी, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा जैसे गेंदबाज पहले मैच में RCB को रोकने में संघर्ष करते दिखे। कमिंस टूर्नामेंट के बीच में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल टीम को अपने कप्तान के बिना ही संतुलन बनाना होगा।

पिच और मैच की परिस्थितियां:
कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, यहां रन बनाना आसान है और बाउंड्री छोटी है। ओस की वजह से टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान होगा। IPL में कोलकाता ने अब तक 100 मैच खेले हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 और चेज करने वाली टीम ने 57 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

मौसम की जानकारी:
गुरुवार को कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा। धूप तेज रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक्यूवेदर के मुताबिक तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो मैच के दौरान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल साबित होगा।

पॉसिबल स्टार्टिंग-12:
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, डेविड पैन।

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com


#KKRvSRH #IPL2026 #EdenGardens #KolkataKnightRiders #SunrisersHyderabad

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading