बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनकी किसी भी फिल्म में उनका एक्टिंग टैलेंट साफ नजर आता है। अब हाल ही में, कंगना की फिल्म ‘तेजस’ रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुई है। अब एक बार फिर कंगना अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना आज कल आपने बयानों से ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं. कंगना ने हाल ही में, पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और प्रधानमंत्री को कृष्ण अवतार बताया है।

अभिनेत्री ने आगे इस बयान के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरे ऐसा कहने की वजह यह है कि यह है कि वह इस देश के लिए है। जैसे एक अवतार होते हैं, वह हमारे लिए एक अवतार हैं। वह एक साधारण इंसान नहीं हैं। उनका जन्म जो है वो इस देश के उद्धार के लिए हुआ है।’
हाल ही में, एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि उनके पसंदीदा व्यक्ति पीएम मोदी हैं। आगे इंटरव्यू में जब अभिनेत्री से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी बाजपेयी और इंदिरा गांधी में से किस प्रधानमंत्री की सबसे अधिक प्रशंसा करती हैं। इसपर अभिनेत्री ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “मेरे पसंदीदा प्रधानमंत्री… मेरे पसंदीदा व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी हैं।