सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। राजा कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के B.ed प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का सात दिवसीय योगा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के नूतन छात्रावास परिसर में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विशिष्ट अतिथि डॉ सुधा सिंह विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। योग शिविर का संचालन प्रशिक्षण योग गुरु संतोष यादव के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का श्रेय सपना साकार करने हेतु कठिन परिश्रम को दिया जाता है ,जिसे समायोजन के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है जिसके संपूर्ण विधि योग पर आधारित है योग द्वारा मन पर नियंत्रण किया जा सकता है । विशिष्ट अतिथि डॉ सुधा सिंह ने कहा कि योग ईश्वर तक पहुंचने का साधन है यह प्रशिक्षण में मानवता के धर्म की ओर भी ले जाता है, क्योंकि इससे तन और मन का परिष्करण होता है। इसी क्रम में विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता गुप्ता ने कहा कि योग द्वारा स्वयं को आत्म नियंत्रण किया जाता है, जो व्यक्तित्व विकास में लाभकारी होता है ,जिससे व्यक्ति संयमित धैर्यशील स्वस्थ व निरोग रहकर निरंतर सफलता की ओर अग्रसर रहता है । डॉ सुशील कुमार गुप्ता ने योग शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि योग प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य विज्ञान के लिए लाभकारी होता है । तथा योग प्रशिक्षक संतोष यादव ने योग द्वारा स्वस्थ और निरोग रहने के गुणों पर प्रकाश डाला। तथा विभिन्न योगो का प्रशिक्षण अभ्यास कराया जिसमें कपालभाति ,सूर्य नमस्कार प्राणायाम ,अनुलोम विलोम भस्त्रिका ,प्राणायाम भ्रामरी आदि निम्न थे इस अवसर पर डॉ माया नंद उपाध्याय , डॉ विजय प्रताप तिवारी, डॉ निशीथ कुमार सिंह, डॉ राजेश प्रसाद तिवारी, डॉ अजय कुमार मिश्र ,डॉ0 धर्म साहू, डॉ सुशील कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निशीथ कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता गुप्ता ने किया ।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading