संवाददाता विकास पाठक
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के विकास खंड मुफ्तीगंज ग्राम गद्दीपुर में,ट्रैक्टर की चपेट में 13 वर्षीया किशोरी की मौंत।मालूम हो कि गद्दीपुर गांव में, हुई घटना रविवार 11बजे दिन में,एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 13 वर्षीयाा किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकरी के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में, रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे धर्मराज की बारह वर्षीय पुत्री अंजू अपने द्वार पर लगे इंडेन मार्का हैंडपम्प पर स्नान कर रही थी, तभी उसी गांव का अपना ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोशन मौर्य अभी ट्रैक्टर चलाना सिख रहा था। ट्रैक्टर तेज गति में अनियंत्रित होकर बालिका को चपेट में ले लिया। जिससे अंजू पुत्री धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल अपने निजी वाहन से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही अंजू की मौत हो गई।मौत की सूचना पर मुफ्तीगंज चौकी इंचार्ज कमलेश कन्नौजिया पहुचकर लाश का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।किशोरी की मौत से गांव में मातम छा गया।और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया हैं।तथा मृतका के पिता की तहरीर पर चालक रोशन मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।