संवाददाता: विकास पाठक
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम सेनापुर में,सेनापुर में कृषक जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन।मालूम हो कि सेनापुर गांव के इंटर कालेज प्रांगण में, जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंग के आदेशानुसार कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन ग्राम प्रधान रमेश कुमार के अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अथिति के रूप में रविन्द्र वर्मा ( कृषक सहायक ) ,हल्का लेखपाल अर्चना वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी आसिफ अंसारी मौजूद रहें। किसानों को संबोधित करते हुए। रविन्द्र वर्मा ने संचारी रोग सहित कोरोना वायरस से बचने के लिए उपाय बताये व हल्का लेखपाल अर्चना वर्मा ने किसानों को मशीन से धान की कटाई न करने व फरारी न जलाने की सलाह दी। उन्होंने बताया की अगर मशीन से धान की कटाई हो गयी हो। तो फरारी न जलाये।फरारी जलाने से एक ओर जहां प्रदूषण फैलता हैं। तो दूसरी ओर खेतों में जो उपजाऊ किटाडू होते है वे जलकर पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। जिससे खेतो को भारी नुकसान होता हैं। उन्होंने बताई की कोई भी किसान अगर फरारी जलाते हुए। पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उपस्थित लोगों में अनिल कुमार ,चित्रसेन सिंह,विक्रांत सिंह,निर्भय सिंह,किशोर कुमार, अनिल चौहान,नरसिंह चौहान,तेरस चौहान,जिलाजीत चौहान,बंशराज सहित अन्य लोग मौजूद रहें।