Heavy rain in UP: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां झमाझम बारिश हुई तो वहीं दूसरी तरफ हर शहरों में जल भराव देखने को मिला। यहां तक की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के अंदर भी जल भराव देखने को मिला। लखनऊ की सड़के जलमग्न थी लेकिन जल्द ही जमा हुए जल को निकाला गया तब जाकर लोगों को राहत मिली।
जी हां प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून के फिर से सक्रिय होने से बुधवार को झमाझम बारिश हुई। श्रावण मास की इस पहली मूसलाधार बरसात से धान की फसल के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल। धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होने वाली है। बीते कुछ दिनों से धूप, उमस और गर्मी से हलकान किसान और आमजन बारिश की आस लगाए बैठे थे।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए दर्जन भर जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को प्रदेश में बस्ती व बुलंदशहर में सर्वाधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मेरठ में 37.4 डिग्री और बलिया व मुजफ्फर नगर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में वाराणसी में सबसे कम 23.1 डिग्री सेल्सियस तो गोरखपुर में 23.9 डिग्री और चुर्क में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
आजमगढ़ 110 मिमी
सिद्धार्थनगर 90 मिमी
सोनभद्र 70 मिमी
लखनऊ 55.7 मिमी
महराजगंज 50 मिमी
फुरसतगंज 46.6 मिमी
बस्ती 37 मिमी
बहराइच 31.2 मिमी
चुर्क 29.8 मिमी
कानपुर 19 मिमी
लखीमपुर में 17.2 मिमी
भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
वहीं चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, फतेहपुर, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर , बाराबंकी, रायबरेली के अलावा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर , संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके।

