गाजीपुर। अपना भारत टाइम्स के कर्मयोगी हसीन अंसारी की पत्नी का देहांत मंगलवार रात्रि में हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं था। उनकी मृत्यु की खबर से शोक की लहर है।
वह गठिया के रोग से ग्रसित थी। प्रदेश के कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ था। पिछले दिनों उनकी हालत बिगड़ने पर गाजीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पूर्ण सहयोग न मिलने पर उन्हें मऊ जनपद के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ दिन आईसीयू में रहने के बाद उनके हालात में सुधार हुआ लेकिन घर वापस आने के बाद फिर उनकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां मंगलवार को रात्रि करीब 3:30 बजे उनका निधन हो गया।
बिटिया का रो रोकर बुरा हाल
उनकी एक नाबालिक बिटिया है जो हाई स्कूल की छात्रा है। मां की मृत्यु की खबर सुनकर बिटिया का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है की पत्नी के इलाज में हसीन अंसारी ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली गई। जिससे बिटिया की पढ़ाई में भी व्यवधान पैदा हुआ। उसके बाद भी लोगों से सहयोग लेकर वह पत्नी का इलाज करवाते रहे लेकिन अंतत: ईश्वर को यही मंजूर था। अब बिटिया की पूरी जिम्मेदारी से हसीन अंसारी के कंधे पर है।
मृत्यु की खबर सुन शुभचिंतकों का लगा ताता
हसीन अंसारी गाजीपुर के स्थानीय पत्रकार हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु की खबर सुनकर उनके शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। कम आयु में पत्नी की मौत ने प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
