जिलाधिकारी के सहयोग से यूनियन बैंक के प्रशिक्षु बनाएंगे मास्क

गाज़ीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित हो रहे यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु जिले के जिला प्रशासन जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य (आईएएस) जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रभाष कुमार(आईएएस) के सहयोग एवं प्रेणना से जिले निःसहाय एवं जनपद के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मास्क का निर्माण ब्यापक रूप से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप करा रहा है।

इसी क्रम में ग़ाज़ीपुर के जिला प्रसाशान ने प्रथम खेप के रूप में लगभग 300 मीटर कपड़ा यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को उपलब्ध कराया हे जिससे महामारी के रूप में फ़ैल रहे कोविड 19 से बचाव को यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिये मास्क का निर्माण एवं वितरण का कार्य हो सके।

इस कार्य पर जिला प्रसाशन एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोशल फाउंडेशन का भी दिशा निर्देश प्राप्त हो रहा हे। इस मास्क का वितरण जिला प्रसाशन के निर्देश पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच कराया जाएगा ताकि कोरोना वायरस से बचाव के रोकथाम में मदद कर सके।
इस पूरे कार्य का पर्यवेक्षण एवं निर्देशन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार शुक्ला द्वारा किया जा रहा हे।संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ संकाय प्रमुख सुशान्त श्रीवास्तव भी अहम योगदान दे रहे हैं।

मास्क निर्माण का कार्य संस्थान की प्रशिक्षिका ज़ेबा अंजुम प्रयास से सम्भव हो रहा है। इस मास्क के निर्माण अंज़ा तलत रुख़सार परवेज़ सीमा एवं आयशा बेगम जैसी यूनियन ग्रामीण की अनेकों प्रशिक्षु लगी है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading