निःशुल्क इलाज के लिए बनाये जाने वाले गोल्डेन कार्ड के सम्बन्ध में किया गया कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट/गाज़ीपुर-  जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में  04, 05 एवं 06 को समस्त विकास खण्डो के चयनित 103 ग्रामो में शिविर लगाया जायेगा। जिसमें में पात्रता सूची के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्तियो का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनाया जायेगा। गोल्डेन कार्ड बनाने में मुखिया का आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। जिसे लाभार्थियों द्वारा उपलब्ध कराते हुए तीस रूपये सरकारी शुल्क जमा करना होगा। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत
प्रधानमंत्री के द्वारा गरीब एंव असहाय व्यक्तियो को पॉच लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज के लिए बनाये जाने वाले गोल्डेन कार्ड के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त विकास खण्ड के आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्री, लेखपाल, पंचायत सचिव उपस्थित थे।

पंचायत सचिव शिविर पर परिवार रजिस्टर का अपडेशन रजिस्टर अवश्य लेकर उपस्थित रहेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि गोल्डेन कार्ड बनवाने मे गॉव के कोटेदार एवं ग्राम प्रधान की भी सहभागिता रहेगी समस्त कर्मचारी आपस में सामन्जस्य स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करेगें। उन्होने बताया कि पिछले दिनों जनपद के 169 गॉव में लगाये गये शिविर के माध्यम से 30 हजार
परिवारो के लगभग 54 हजार गोल्डेन कार्ड बनाये गये है। जो एक सराहनीय कार्य था। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सेक्रेटरी,ग्राम प्रधान एवं लेखपाल
को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गांव मे लगाये जाने वाले शिविर पर पावर सप्लाई एवं उचित स्थान निर्धारित कर लें जहां लोग इकट्ठा होकर
गोल्डेन कार्ड बनवायेगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास खण्डवार चार शिफ्ट मे दिया गया है। प्रथम बैच में भॉवरकोल,भदौरा, देवकली, सदर,  द्वितीय बैच में जखनियां, करण्डा, मनिहारी, कासिमाबाद, तृतीय बैंच में मरदह, मोहम्मदाबाद, रेवतीपुर, सादात एंव चतुर्थ बैंच में सैदपुर, बाराचॅवर,बिरनो जमानियॉ विकास खण्ड के उपरोक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण
दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता,मुख्य चिकित्साधिकारी जी सी मौर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिन्हा, सी डी पी ओ प्रशान्त सिंह एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading