जिलाधिकारी और समस्त अधिकारियों की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट/गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति मे एक महत्वपूर्ण बैठक राइफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। होली त्यौहार को सकुशल एंव शांतिपूर्णढंग से पूरा कराने के लिए एक बैठक हुई थी। जिसमे जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्रों मे पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहते हुए अपने कर्तव्य पालन का निर्वहन करेगे। उन्होने अधिकारियों को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, एम्बुलेंन्स, चिकित्सा सुविधा की उपलव्धता पूर्व मे ही स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पिछले वर्षो मे यदि कही कोई विवाद हुआ है तो वहाँ का मुआयना करते हुए वहां के लोगो से मिलकर विवादो का निस्तारण समय से पूर्व करा लें। त्यौहारो में हर जगह कड़ी से कड़ी नजर रखी जाय।

उन्होने कहा कि जातिगत एवं सामुदायिक विवादो को चिन्हित कर व्यापक सर्तकता रखने की जरूरत है जिससे किसी प्रकार की कोई घटना घटित न होने पाये और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो मे अवैध शराब की भट्टियों पर पैनी नजर रखते हुए छापेमारी कर कार्यवाही करेें। होलिका दहन से पूर्व पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमण कर पहले से ही कमेटी के सदस्यों से सम्पर्क कर उनके जिम्मेदारी का बोध करा दे। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा नदी में बिना ठेके के एक भी नाव का संचालन न होने दे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, एंव जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading