संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में चोरी के दो अदद मोटर साइकिल, दो अदद तमंचा देशी .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद समरसेबल पम्प, एक अदद मोनोब्लाक पम्प, दो अदद बैटरी व चार अदद मोबाइल फोन व रुपये 1400 के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
- संजीश राम अन्नू पुत्र रामाश्रय राम नि0 ग्राम महुआरी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
- सोनू कुमार पुत्र रामअवतार राम नि0 ग्राम सरायखान उर्फ गोविन्दपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
- लखन्दर कुमार पुत्र हींगलाल नि0 ग्राम रानीपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
- सोनू कुमार पुत्र रामू राम नि0 ग्राम पारा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
बरादमगी का विवरणः-
दो अदद मोटर साइकिल, दो अदद तमंचा देशी .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद समरसेबल पम्प, एक अदद मोनोब्लाक पम्प, दो अदद बैटरी व चार अदद मोबाइल फोन व रुपये 1400
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समयः-
अभियुक्तगण को थाना नोनहरा क्षेत्रान्तर्गत बौरी पुल के पास से दिनांक 27.12.2020 को समय 01.10 रात्रि में गिरफ्तार किया गया ग़ाज़ीपुर। न् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में थाना स्थानीय पर नियुक्त उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, का0 श्यामबाबू सरोज, का0 अजीत सिंह, का0 अक्षय कुमार, का0 मनोज पटेल मय सरकारी वाहन का0 चालक मनोज वर्मा के रात्रि गस्त व रोकने जुर्म जरायम के रवाना होकर बौरी चट्टी पर मौजूद थे कि उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह का0 अभिषेक शुक्ला, का0 पंकज तिवारी मय सरकारी वाहन उपस्थित आये जहां चीता मोबाइल के कर्मचारीगण का0 धर्मजीत मल्ल, का0 पंकज भारतीया को हस्बुल तलब कर अपराध एवं अपराधियों के रोकथान व क्षेत्र में हो रहे चोरी के घटनाओं के खुलासे के सम्बन्ध बातचीत कर ही रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक सिंह मय पुलिस फोर्स के बौरी पुल स्थित मगई नदी पुल के उत्तरी छोर पर इन्तजार कर रहे थे कि थोड़ी देर बाद दो मोटर साइकिल आती दिखाई दी, प्रत्येक मोटर साइकिल पर दो-दो व्यक्ति चोरी का सामान लिये सवार थे जिन्हे टार्च की लाइट से रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल घुमाकर उल्टी दिशा में भागने की कोशिश किये कि लड़खड़ाकर गिर पड़े कि पुलिस बल द्वारा उन्हें हिकमत अमली से बौरी पुल के उत्तरी छोर पर समय 01.10 बजे रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया । उनके कब्जे से दो अदद मोटर साइकिल, दो अदद तमंचा देशी .315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद समरसेबल पम्प, एक अदद मोनोब्लाक पम्प, दो अदद बैटरी व चार अदद मोबाइल फोन व रुपये 1400 बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । - गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय
- उ0नि0 अभिषेक सिंह
- का0 श्यामबाबू सरोज
- का0 अजीत सिंह
- का0 अक्षय कुमार
- का0 मनोज वर्मा
- का0 मनोज पटेल
- का0 अभिषेक शुक्ला
- का0 पंकज तिवारी
- का0 धर्मजीत मल्ल
- का0 पंकज भारतीया

