February 24, 2026

आयोजित हुई निषाद पार्टी की मासिक बैठक

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। आज निषाद पार्टी के मासिक बैठक में जिला गाजीपुर के सातों विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष जोनल अध्यक्ष उपस्थिति रही। मासिक बैठक के दौरान ‘पॉलिटिकल गॉडफादर ऑफ फिशरमैन ‘ डॉ संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी ने गाजीपुर जिले के होनहार युवा क्रांतिकारी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष कुमार चौधरी पर भरोसा जताते हुए प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा नियुक्त किया है जिनका मासिक बैठक के दौरान स्वागत अभिनंदन भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसी के साथ संचालन कर रहे गाजीपुर जिले के जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर संबोधन किया इसके पश्चात प्रदेश महासचिव मनीष कुमार चौधरी ने अपने धन्यवाद संबोधन में महा मना डॉक्टर संजय कुमार निषाद को धन्यवाद देते हुए और उनके भरोसे पर खरे उतरने का पूर्णत: भरोसा दिलाया, साथ ही हर विधानसभा के बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। विशेष उपस्थिति प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप निषाद, नगर अध्यक्ष दयाशंकर चौधरी प्रदेश सचिव नंदलाल निषाद एवं सम्मान समारोह में शामिल होने आए रवि भान सिंह, रजनीश मिश्रा, मोहन रावत आकाश चौधरी उपेंद्र निषाद की रही।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading