हार्टमनपुर मिशन में दो दिवसीय मरियालय दिवस का समापन

संवाददाता सऊद अंसारी

गाजीपुर। जनपद के हार्टमन पुर मिशन में दु:ख निवारिका माता मरियम को समर्पित 2 दिवसीय मरियालय दिवस का शुभारम्भ शनिवार की शाम को किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन दिवस पर रविवार को सुबह महिलाओं के द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा हार्टमनपुर मिशन के चर्च से चलकर पुनः माता मरियम के मंदिर तक पहुंची।इस शोभा यात्रा में सैकडों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।इस शोभा यात्रा में माता मरियम की मुर्ति को एक महिला उठा कर चल रही थी।
मरियालय दिवस के अवसर पर फादर सुरेन्द्र प्रधानाचार्य संत पुष्पा इंटर कालेज जमुआंव ने उपस्थित सभी लोगों को मरियालय दिवस में भाग लेने के लिए बधाई दिया।कार्यक्रम के अंत में मिस्सा एवम अन्य संस्कार का आयोजन किया गया।

उपस्थित सभी मरियम भक्तो के प्रति आभार फादर सुशील एवं फादर फेलिक्स राज ने ज्ञापित किया।इस मरियालय दिवस के अवसर पर फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमनपुर. पल्ली पुरोहित फादर सुशील. फादर गुरू संतराज प्रधानाचार्य सेंट जान्स स्कूल गाजीपुर.फादर आकाश.फादर बाला स्वामी समेत सभी सिस्टर एवं क्षेत्र की मां मरियम भक्त उपस्थित थी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading