पास्को एक्ट में एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व चौकी प्रभारी गोरा बाजार उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय हमराह का0 अरुन कुमार यादव के साथ लंका तिराहा के पास वाहन चेकिंग करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 320/21 धारा 363 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता जिसको घटना के 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया।

अभियुक्त की तलाश मे मुखबिर की सूचना मिली कि मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त बाबी देवल पुत्र स्व0 मुरारी बिन्द नि0 गोड़ा देहाती थाना कोतवाली गाजीपुर बड़ी बाग तिराहे पर कही भागने की फिराक मे वाहन के इन्तजार मे खड़ा है। तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को समय 09.30 बजे बड़ीबाग तिराहे से गिरफ्तार किया गया ।


1.प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र थाना कोतवाली गाजीपुर
2.उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी थाना कोतवाली गाजीपुर
3.का0 अरुन कुमार यादव थाना कोतवाली गाजीपुर
4.का0 विकास तिवारी थाना कोतवाली गाजीपुर
5.का0 गोविन्द सिंह थाना कोतवाली गाजीपुर

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading