संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के मार्गदर्शन वांछित अभियुक्तों की तलाश व कानून व्यवस्था /त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगट चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा दिनांक 14/03/2021 को समय 21:40 बजे रात्रि गस्त व दबिश के दौरान दवोपुर हाइवे तिराहे के पास तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(1) दीपक पाल पुत्र तेजबहादुर पाल निवासी ग्राम सहेडी थाना नन्दगंज गाजीपुर (2). मन्नू कुमार पुत्र चन्द्र शेखर बिन्द निवासी रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज गाजीपुर (3). छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम सहेडी थाना नन्दगंज गाजीपुर।
अभियुक्त के पास से दो अदद तमंचा देशी .315 बोर मय दो अदद कारतूस जिन्दा .315 बोर व एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद पिस्टल 32 बोर अवैध बरामद किया गया । उक्त अभियुक्तों द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति भंग करने की पूर्ण संभावना थी । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 62/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
- दीपक पाल पुत्र तेजबहादुर पाल निवासी ग्राम सहेडी थाना नन्दगंज गाजीपुर ।
- मन्नू कुमार पुत्र चन्द्र शेखर बिन्द निवासी रामपुर बन्तरा थाना नन्दगंज गाजीपुर ।
- छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द निवासी ग्राम सहेडी थाना नन्दगंज गाजीपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- - थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज जपद गाजीपुर ।
- उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- हे0का0 धर्मेदेव चौहान थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- हे0का0 आरिफ खाँ थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- का0 धीरज राव भाष्कर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।
- म0का0 पूजा कनौजिया थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।