संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक,नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी,नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 16.02.2021 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पेट्रोल पम्प सराय बन्दी बिरनो के पहले विशाल ढाबा पर समय 18.30 बजे थानाध्यक्ष मय हमराहियान फोर्स द्वारा वाछिंत अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र बालादीन निवासी नगलातेज थाना बैदपुरा जनपद इटावा सम्बन्धित मु0अ0सं0 437/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया । जो 25,000 रूपये का इनामिया वाछिंत अभियुक्त है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- (1) सुरेन्द्र सिंह पुत्र बालादीन निवासी नगलातेज थाना बैदपुरा जनपद इटावा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
(1) थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना जंगीपुर गाजीपुर ।
(2) का0 पवन कुमार भारतीय थाना जंगीपुर गाजीपुर ।
(3) का0 रवि वर्मा थाना जंगीपुर गाजीपुर