संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मुख्यालय लखनऊ पर जनपद समाजवादी नेता अतीक अहमद राईनी ने गाज़ीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के अपना आवेदन मुख्य पार्टी कार्यालय पर किया।
अतीक अहमद राईनी का जन्म 1979 को हुआ था। वो 2001 से व्यापार मंडल की सक्रिय व्यापारी नेता के साथ-साथ 2012 में राईनी समाज से जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए थे। उन्होंने राईनी समाज को एक करने और उनके विकास के लिए काफी संघर्ष किया। 2012 में सपा के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया।
2014 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा अल्पसंख्यक सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया और पुन: 2020 में भी पार्टी आलाकमान ने उन्हें उसी पद पर दोबारा मनोनीत किया।
अतीक अहमद राईनी की समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका रही है, समय समय पर उन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक बार फिर अतीक ने मैदान में उतरने के लिए कमर कस लिया है। वो 2022 में होने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं और जनमानस के लिए विकास की गंगा बहाने की भावना रखते हैं। उन्होंने गाज़ीपुर सदर विधानसभा से विधायक के लिए आवेदन समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर किया।
अतीक अहमद राईनी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, आजम खान और जिला अध्यक्ष रामधारी यादव अपना आशीर्वाद उन्हें देने का काम करेंगे।
अतीक अहमद राईनी के साथ आवेदन के समय जिला महासचिव सोनू सिद्दीकी, जहूराबाद विधानसभा अध्यक्ष इरफान उर्फ राजू, प्रेम चंद्र प्रजापति मौजूद रहे।