बिहार की गाड़ी गाजीपुर में गिरफ्तारी

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। गाजीपुर पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब उन्होंने गाड़ी चोरों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सुहवल सुदेश कुमार सिंह द्वारा मय हमराह मेदनीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों को मय चोरी की एक अदद स्कार्पियों नम्बर BR45P3270 मय RC सहित, एक अदद DL नम्बर BR-4520140018757 तथा एक अदद आधार कार्ड नम्बर 477926422023 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 06/2021 धारा 41/411 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम दोनों व मेरा साथी राहुल जायसवाल पुत्र स्व0 मनोज जायसवाल निवास ग्राम सुहवल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर द्वारा मिलकर गाडियों की चोरी करते है तथा चोरी की गाड़ियों को दूसरे जनपद में बेचते है। इस स्कार्पियों को ग्राम रतवार थाना भभुआ बिहार से चोरी किये है। गाड़ी चोरी के सम्बन्ध में थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार में मु0अ0सं0 625/2020 धारा 379 भादवि दिनांक 20-09-2020 को पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. गोविन्द कुमार भारती पुत्र राज नरायन राम निवासी ग्राम भक्सी थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर।
  2. मुजम्मिल पुत्र मो0 मेराज खान निवासी ग्राम ताजपुर कुर्रा थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर ।

गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 20.01.2021 समय 08.15 बजे सुबह ।

बरामदगी का विवरण – एक अदद स्कार्पियों नम्बर BR45P3270 मय RC सहित तथा एक अदद DL व एक अदद आधार कार्ड

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह थाना सुहवल
  2. उ0नि0 सर्वेश कुमार तिवारी थाना सुहवल
  3. का0 सुशील कुमार थाना सुहवल
  4. का0 शुभम मौर्या थाना सुहवल
  5. का0 राजन यादव थाना सुहवल

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading