पुलिस अधीक्षक ने कराई 4 परिवारों की विदाई

संवाददाता: सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर में चार परिवारों की विदाई हुई परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर के प्रांगण में, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में कुल 23 परिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए।
इनमें 1- सोनी देवी पत्नी संजय निवासी मलसा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर की शिकायत थी कि, उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोग अकारण ही उसे हमेशा मारते पीटते रहते हैं। इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गयी। 2- सोनम चौहान पत्नी रामविलास चौहान निवासी औढारी मठिया थाना बिरनों गाजीपुर की शिकायत थी कि, उसके पति अपनी पड़ोसन से हमेशा बात करते रहते हैं इस पर पति को समझा कर विदाई करवाई गयी। 3- अंजू देवी पत्नी सुनील कुमार निवासी गहमर ऐंठी गोंइठी थाना गहमर गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा उसे मारते पीटते रहते हैं इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गयी। 4- बेबी सोनकर पत्नी नथनी सोनकर निवासी उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके पति हमेशा आरोप लगाते हैं कि वह शहर में रहने वाली है इसलिए उसके विचार पति से नहीं मिलते हैं,इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गयी। कुशलता के बाद तीन पारिवारिक विवाद बंद कर दिए गए तथा तीन पारिवारिक विवाद विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए बंद कर दिए गए। दो पारिवारिक विवाद में दोनों पक्ष अनुपस्थित थे। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में, विक्रमादित्य, शिवशंकर तिवारी, वीरेंद्र पाल, सरिता गुप्ता, प्रधान आरक्षी रम्भा सिंह, महिला आरक्षी पल्लवी आदि लोग प्रमुख थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading