संवाददाता: हसीन अंसारी
ग़ाज़ीपुर। विभाग द्वारा चयनित हाई लॉस फीडर के पीपनार मोड (मरदह)व बोगना में विजिलेन्स और विभाग के संयुक्त नेतृत्व में विधुत चेकिंग किया गया जिसमें 51 परिसरों को चेक किया गया। वही 19 बड़े बकायदर उपभोक्ता की केबल काटी गयी 8लोगों का विधुत भार बढ़ाया गया और 7 लोगों पर विधुत चोरी का एफ़॰आई॰आर॰ किया गया तथा पूर्व में विच्छेदित केबल को पुनः बिना भुगतान से अनुमति लिए बगैर जोड़ कर चलाते पाए गये जिन 17लोगों पर धारा 138B में एफ़॰आई॰आर॰ किया गया व विच्छेदन के दौरान 95000 की वसूली भी की गयी , आज की विभागीय टीम में मुख्य रूप से अभिषेक राय ,उपखंड अधिकारी ,बिप्पिन पटेल ए॰ई॰ मीटर ए॰के॰ सिंह इन्स्पेक्टर ,नीरज सोनी अवर अभियंता, पंकज चौहान विजिलेंस ,अजीत चौबे ,शिवराजभारद्वाज,प्रमोद चौबे,रधेश्याम,गामा यादव,अखिलेश यादव जितेंद्र सिंह ,राकेश अनुरागी,सुमित ,प्रकाश अन्य विभागीय संविदा कर्मी मौजूद थे।

