गाजीपुर में ट्रांसफार्मर घोटाले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बेनसागर फीडर से कई ट्रांसफार्मर गायब होने और विभागीय लापरवाही के आरोपों के बीच अब यह भी बताया जा रहा है कि ग्राम सभा छतरपुर करवनिया निवासी राजदेव यादव ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी स्थानीय नेता शेषनाथ यादव के माध्यम से गाजीपुर के सांसद Afzal Ansari तक पहुंचाई। इसके बाद मामला प्रमुखता से उठा और विभाग हरकत में आया, जिससे पूरे घोटाले की परतें खुलनी शुरू हुईं।
मामले के सामने आने के बाद विभागीय जांच तेज हुई और कार्रवाई भी शुरू की गई। ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण और सांसद के हस्तक्षेप के बाद जहां एक ओर जूनियर इंजीनियर को निलंबित किया गया, वहीं अन्य अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि अगर समय रहते शिकायत पर ध्यान दिया जाता, तो क्या यह मामला इतना बड़ा रूप लेता या फिर ट्रांसफार्मरों के साथ-साथ जवाबदेही भी ‘गायब’ हो जाती।