गाजीपुर । गाजीपुर प्रेस क्लब की वार्षिक आमसभा शनिवार को जिला पंचायत हाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी कार्यकारिणी को ही आगामी दो वर्षों के लिए पुनः दायित्व सौंपा जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारों की बेहतरी के लिए प्रेस क्लब द्वारा एक वेलफेयर कोष की स्थापना की गई।
सर्वसम्मति से नवीनीकरण
बैठक की अध्यक्षता संरक्षक द्वय आशीष कुमार सिंह और मनीष कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी के कार्यों को रेखांकित करते हुए प्रस्ताव रखा कि वही टीम आगामी दो वर्षों तक जिम्मेदारी निभाए। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। निर्णय के अनुसार शिवकुमार कुशवाहा अध्यक्ष, कृपा कृष्ण (केके) महासचिव, संजय सिंह कुशवाहा कोषाध्यक्ष, विनीत दुबे सचिव और मनीष सिंह उपाध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं संरक्षक का दायित्व पुनः आशीष कुमार सिंह और मनीष मिश्रा को सौंपा गया। करुणेंद्र कुमार राय, मुकेश उपाध्याय, अनिल कुमार, श्रीराम राय, अमितेश सिंह, संजीव कुमार और अंजनी तिवारी कार्यकारिणी सदस्य बने रहेंगे।

लेखा-जोखा और पारदर्शिता
बैठक में महासचिव कृपा कृष्ण ने बीते दो वर्षों का संक्षिप्त लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर लगभग चार लाख रुपये व्यय किए गए। इसके अलावा सदस्यों के बीमा हेतु एक लाख रुपये की किस्त जमा की गई। साथ ही क्लब के कोष में पर्याप्त धनराशि भी सुरक्षित रखी गई है।
पत्रकार वेलफेयर कोष की स्थापना
बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार वेलफेयर कोष का गठन किया गया। इसमें सबसे पहले संरक्षक आशीष कुमार सिंह ने 51 हजार रुपये की घोषणा की। इसके अलावा करुणेंद्र राय ने 2 हजार, प्रदीप शर्मा ने 2 हजार, अशोक कुशवाहा ने 2 हजार और नरेंद्र कुशवाहा ने 1100 रुपये का योगदान दिया।
कार्यशालाओं की होगी शुरुआत
पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशालाओं के आयोजन की भी चर्चा हुई। इस पर अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्यशाला का आयोजन कराया जाएगा।
वक्ताओं ने रखे विचार
बैठक में संरक्षक आशीष कुमार सिंह, मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा, सचिव विनीत दुबे, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र राय और अनिल कुमार के साथ ही यशवंत सिंह, अशोक मौर्य, दयाशंकर राय, धर्मेंद्र मिश्रा, गिरीश पांडेय, वसीम रजा, फूलचंद सिंह, प्रदीप शर्मा, मुहम्मद ऐनुद्दीन, अभिषेक सिंह, अशोक मौर्य समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
भारी संख्या में सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, एकरार खान, अजय कुमार, विपिन यादव, हसीन अंसारी, नरेंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल गिरी, राधेश्याम यादव, पवन मिश्रा, रिजवान अंसारी, ओमप्रकाश, रतन कुमार, शिव प्रताप तिवारी, कमलेश यादव, बबलू राय, वरुण मिश्रा, शैलेंद्र चौधरी, सुनील गुप्ता, सुधाकर पांडेय, मुहम्मद खालिद शमीम, अरुण कुमार यादव, आरएन राय, इंद्रसेन प्रसाद, गोपाल पांडेय, प्रदीप दुबे, अखिलेश यादव, सोनू कुमार, प्रीतम कुमार तिवारी, पंकज पांडेय, हैदर अली, रजत कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मोतीलाल कश्यप, वीरेंद्र मौर्य, संदीप कुमार, इरफान सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
बैठक का संचालन महासचिव कृपा कृष्ण (केके) ने किया।

