Report: Haseen Ansari
अवैध मादक पदार्थों को लेकर एक तरफ जहाँ जनपद गाजीपुर ने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तो वहीँ जनपद मऊ में भी बड़ी कार्रवाई हुई। गाजीपुर के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु न्यायालय की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में जिलास्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) गठित की गयी जिसने कार्रवाई की। मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को गाजीपुर पुलिस ने जिले के 17 थानों पर पंजीकृत कुल 155 अभियोगों से संबंधित 871.152 किग्रा का विनष्टीकरण किया।

ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने मऊ में बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने आजमगढ़ में डग्र डिस्पोजल कमेटी के समक्ष जिले के बारह थानों में पकड़ी गई गांजा, हेरोइन, चरस, डायजापाम और अन्य मादक नशीले पदार्थ की एक बड़ी खेप को नष्ट किया। करीब पांच घंटे में इंसीनिरेटर/ ब्वायलर से 3779 किलो नशीले पदार्थ को जलाया गया। इसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये थी।




