रिपोर्ट: हसीन अंसारी
- पुलिस और नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता
- सैदपुर थाना क्षेत्र के रामकरन सेतु से तस्कर गिरफ्तार
- तस्कर के कब्जे से 1 करोड़ की हेरोइन बरामद।
- बड़ी प्रॉपर्टी का मालिक है तस्कर
गाजीपुर। पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के रामकरन सेतु से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तस्कर के कब्जे से 1 करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है। पकड़ा गया तस्कर गाजीपुर के सैदपुर इलाके का ही रहने वाला है।पुलिस पकड़े गये तस्कर के नेटवर्क की तलाश मे जुटी हुई है।

