रिपोर्ट हसीन अंसारी
Ghazipur: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसके तहत आज गाजीपुर में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 और 21 की व्यवस्थाओं की बहाली शामिल है। साथ ही शिक्षक पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों की मांगों में वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग भी प्रमुख है।
बाईट-दिनेश चंद्र राय,शिक्षक नेता