क्षेत्र के विकास कार्यों को छिपाने के लिए डॉ को मोहरा बना रहें, लगा आरोप।



Ghazipur: जखनियां तहसील क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बद से बदतर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया के सामने सड़क पर घुटने तक पानी लगा है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। मरीजों को हास्पिटल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत जखनिया के विधायक बेटी राम से अनगिनत बार क्षेत्रिय लोगों ने किया। लेकिन विधायक जी वर्षों से नजरअंदाज करते आ रहे हैं।


जखनिया क्षेत्र की आम जनता का कहना है कि माननीय विधायक जी पहले तो सड़क बनवा दीजिए जिससे मरीज अस्पताल तक सही सलामत पहुंच सके। माननीय जी आप आम जनता को वर्षो से गुमराह कर रहे हैं। इसके एवज में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करने के नाम पर माननीय जी यहां के एक सरकारी डॉक्टर योगेन्द्र यादव पर अपना रौब दिखा रहे थे। और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने तक उतारू हो गए थे इतना ही नहीं हास्पिटल में डॉक्टर की बीपी मशीन और टेबल का शीशा भी तोड़ डालें। जिससे भयभीत होकर डॉक्टर अपनी कुर्सी छोड़कर चले गए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दो दशक पूर्व जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक सरकारी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद कई वर्षों तक सरकारी अस्पताल पर कोई डॉक्टर नहीं आया। जिसका खामियाजा यहां की आम जनता को भुगतना पड़ा।
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा टाइम में इस सरकारी अस्पताल में कम से कम डॉक्टर योगेन्द्र यादव तो 24 घंटे मौजूद रहते हैं।अगर माननीय विधायक जी एक डॉक्टर से मारपीट करने पर ऐसे ही उतारू हो जाएंगे तो यह डाक्टर भी यहां से चले तो आम जनता का क्या होगा।

विधायक पर आरोप लगाने वालों ने कहा कि क्षेत्र का विकास नही करा रहें,सड़कें जर्जर है लेकिन विधायक जी हाई लाइट होने के लिए डॉक्टर को मोहरा बना रहें।

विधायक जी पर आरोप लगाने वालों में,कमल यादव संजय पाल समाजसेवी तूफानी एकादशी यादव अभय यादव रियाज अहमद यशवंत कुमार ,अमीर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading