गाज़ीपुर में डॉ. विकास शर्मा बने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला उपाध्यक्ष

रिपोर्ट: सऊद अंसारी

Ghazipur: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना, उत्तर प्रदेश ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए गाज़ीपुर जिले में नई नियुक्ति की है। संगठन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, डॉ. विकास शर्मा को जिला उपाध्यक्ष गाज़ीपुर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 5 अगस्त 2025 को आधिकारिक तौर पर की गई।

पत्र में उल्लेख है कि डॉ. विकास शर्मा को यह जिम्मेदारी संगठन की निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता को देखते हुए सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और माननीय अंतर्राष्ट्रीय परमाध्यक्ष श्री महान आदित्य कृष्ण गिरि जी के संकल्पों को पूरा करने में सक्रिय सहयोग देंगे।

नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर मनोज गुप्ता द्वारा जारी किया गया है। इसमें संगठन के पदाधिकारियों की ओर से डॉ. शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी गई हैं।

इस नई जिम्मेदारी के साथ डॉ. विकास शर्मा गाज़ीपुर जिले में संगठन की गतिविधियों को और मजबूती देने का कार्य करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading