Video: नंदगंज तिहरे हत्याकांड में खौफ़नाक खुलासा…

Report: Haseen Ansari

गाज़ीपुर | पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 24 घंटे के अन्दर नंदगंज क्षेत्र मे हुये ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा किया है। ऐसा खुलासा जिसके बारे जिसने भी सुना उसके होश उड़ गये. जी हाँ मृतक दम्पत्ति के नाबालिग बेटे ने ही अपने मां,पिता और भाई की हत्या की थी। वहीँ बेटा जिसको नाजों से पाला, वहीँ बेटा जिसके लिए मां पिता ने अनगिनत कष्ट सहें, वही भाई जिसने हमेशा साथ रहने का वादा किया, आज वो अपने ही माता पिता और भाई का कातिल बन गया.

https://www.counters-free.net/count/fws1
freevisitorcounters’s Website https://whomania.com/ctr?id=89131411cad785faf3ae8a3dc9d9e625031a6e51

आरोपी बेटे ने खुरपी से गला काटकर तीनों की हत्या की और घटना को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की। फिलहाल इस ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा करते हुये पुलिस ने नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव का है। जहां रहने वाले मुंशी बिन्द उसकी पत्नी देवंती और बड़े बेटे रामाशीष की घर मे सोते समय धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी थी।इस मामले को लेकर मृतक दम्पत्ति के छोटे बेटे ने बताया कि घटना के वक्त वो गांव मे हो रहे आर्क्रेस्टा कार्यक्रम को देखने गया था।

केस की तफ्तीश कर रही पुलिस के हाथ कुछ चौकानें वाले सबूत लगे थे। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक दम्पत्ति के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया तो ट्रिपल मर्डर केस की सारी सच्चाई सामने आयी। पुलिस ने इस तिहरे हत्याकाण्ड मे इस्तेमाल खुरपी और हत्यारोपी के खून सने कपड़े बरामद किया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताने पर नाबालिग आरोपी ने अपनी मां,पिता और भाई की हत्या की थी। उसने सुनियोजित साजिश के तहत मां,पिता और भाई की सोते समय गला काट कर हत्या की थी।हत्यारोपी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन घर वाले विरोध कर रहे थे। लेकिन उसने प्रेम जैसे पवित्र बंधन बदनाम कर दिया, वो तो अपने माँ बाप के प्रेम को भूल गया.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading