Ghazipur News: टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी…

Report: Haseen Ansari

गाजीपुर। जनपद में ठगों ने टावर लगाने और नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम और पुलिस टीम ने टावर लगाने के नाम पर 22.88 लाख की ठगी करने के तीन आरोपियों को गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इन ठगों में से एक गोरखपुर और दो देवरिया जनपद के निवासी है।

साइबर थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने रविवार को पीजी कॉलेज गोराबाजार स्थित नारकोटिक्स चौराहा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के तेंदुबारी निवासी पवन श्रीवास्तव, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी इरशाद अंसारी और गोरखपुर जनपद के खोराबाजर थाना क्षेत्र के बेलवार निवासी सोनू श्रीवास्तव शामिल हैं।

Advertisement

सीओ सदर सुधाकर पांडेय के मुताबिक कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य जय प्रकाश सिंह से आरोपियों ने पांच मई से लेकर नवंबर 2024 तक अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये का फ्रॉड किया था। जय प्रकाश सिंह ने आरोपियों पर साइबर क्राइम थाना मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी मोबाइल नंबरों से फोन करके टावर लगवाने और वहां उनके करीबियों को विभिन्न पदों पर नौकरी दिलवाने के नाम पर फ्राड करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, 2.15 लाख रुपये और सिम कार्ड बरामद किया है।

Advertisement

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading