विशाखापत्तनम में गैस लीकेज, 3 किलोमीटर में फैला, 3 कि मौत, पीएम मोदी ने की बैठक

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण से पूरा देश परेशान है. सरकार लगातार प्रयासरत है और लॉक डाउन में लगातार नियम बदले जा रहे हैं. जहाँ सरकार के सामने कोरोना के रूप में एक बड़ी चुनौती है तो वही विशाखापत्तनम में गैस लीकेज मामले ने एक नई चुनौती को खड़ा कर दिया है. प्रधानमन्त्री नरेन्द्रमोदी ने इस विषय पर NDRF के साथ बैठक भी किया है.

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज की सूचना मिली।आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया गया । पुलिस, फायर टेंडर, एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

आर.के. मीणा, CP विशाखापत्तनम शहर ने बताया कि “गैस को न्यूट्रलाइज कर दिया गया है।NDRFकी टीम मौके पर पहुंच गई है।अधिकतम प्रभाव लगभग 1-1.5 किमी तक था लेकिन गैस की गंध 2-2.5 किमी तक थी। 100-120 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।घटना में कुल 3की मौत हुई है।FIR दर्ज़ कर लिया गया है.”

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DMHO) ने बताया कि “शाखापत्तनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज होने से एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हुई है।”

जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम की स्थिति के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी से बातचीत की है। उन्होंने सभी मदद और सहायता का आश्वासन दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विशाखापत्तनम में हुई घटना परेशान करने वाली है। NDMA के अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों से बात की। हम स्थिति पर लगातार और बारीकी से नज़र रख रहे हैं। मैं विशाखापत्तनम के लोगों के अच्छे होने की प्रार्थना करता हूं.

एस.एन. प्रधान, NDRF DG ने बताया कि विशाखापत्तनम की घटना स्टायरिन गैस लीकेज की घटना है जो प्लाटिक का कच्चा माल है। ये फैक्ट्री लॉकडाउन के बाद खुली थी, लगता है रीस्टार्ट होने के क्रम में गैस लीक हुई है। आसपास के गांव प्रभावित हुए हैं.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading