मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जल्द शुरू होगा। यह दो कुंभ नगरियों हरिद्वार और प्रयागराज को जोड़ेगा। गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर आठ घंटे में पूरा होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है। इस बार के बजट में मेरठ से हरिद्वार तक इसके विस्तार का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश नए भारत का आधार बन रहा है। युवा ऊर्जा यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में संबल देगी। इससे भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को शुरू की गई सीएम युवा उद्यमी योजना को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।