लखनऊ (Lucknow) में रमजान और आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनज़र व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, Lucknow (Lucknow) की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, घी, नमकीन, मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच की। अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, संदिग्ध उत्पादों को सीज किया गया और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी:
Fsda (Food Safety and Drug Administration) की टीम ने विशाल दूध डेरी, अलीगंज Lucknow (Lucknow), लल्लू स्वीट बी ब्लॉक राजाजीपुरम Lucknow (Lucknow) और माखनचोर स्वीट, विकल्प खंड गोमती नगर Lucknow (Lucknow) से क्रमशः खोया और काजू पान के नमूने लिए।
इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पराग मिल्क फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, Lucknow (Lucknow) से खोया, बेसन और घी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान लगभग 19,98 किलोग्राम गुलाब जामुन मिक्स, पिज्जा चीज और 3240 लीटर डबल टोंड मिल्क, जिनकी अनुमानित कीमत 21,16,276 रुपये बताई गई, को खराब पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
घी और अन्य उत्पाद सीज:
गोदाम में मौजूद 1551 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित लागत 14,27,585 रुपये बताई गई, को गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर सीज कर दिया गया।
सरोजनीनगर स्थित नैक्सजन फूड प्रोडक्ट, Lucknow (Lucknow) से 49 किलोग्राम पोटैटो चिप्स, जिनकी कीमत लगभग 9000 रुपये थी, को भी सीजर किया गया। इसके अतिरिक्त सीजनिंग स्पाइस के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए।
खोया की बड़ी खेप पर कार्रवाई:
स्वरूप कोल्ड स्टोरेज, ऐशबाग Lucknow (Lucknow) से पांच खोया के नमूने लिए गए। यहां दस विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ताओं के लगभग 12,800 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपये बताई गई, को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री के लिए रोक दिया गया।
बुद्ध विहार पाल कॉलोनी, बुद्धेश्वर Lucknow (Lucknow) में पंकज गुप्ता नामक व्यापारी के 30 किलोग्राम खोया में दुर्गंध पाए जाने पर, लगभग 6000 रुपये मूल्य का यह माल खाद्य कारोबारी की सहमति से मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं 250 किलोग्राम खोया, जिसकी कीमत 62,500 रुपये आंकी गई, को जांच रिपोर्ट तक बिक्री से रोका गया।
वाहनों की जांच और विनष्टीकरण:
जेहटा मॉल रोड Lucknow (Lucknow) पर दो पिकअप वाहनों को रोककर उनमें लदे दूध और खोये की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 113 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत 28,250 रुपये थी, प्रथम दृष्टया मिलावटी पाया गया। किसी व्यक्ति द्वारा स्वामित्व न जताए जाने पर जनहित में इसे तत्काल नष्ट कराया गया।
अभियान के दौरान कुल 2028 किलोग्राम से अधिक खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14,61,835 रुपये रही, को विनष्ट किया गया। साथ ही 1600 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी कीमत लगभग 14,36,585 रुपये आंकी गई, को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 13,050 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत 32,62,500 रुपये बताई गई, को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री और निकासी से रोक दिया गया।
जागरूकता अभियान भी चलाया गया:
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, Lucknow (Lucknow) द्वारा संचालित FSW (Food Safety on Wheels) के माध्यम से मुंशीपुलिया, इन्द्रिरानगर Lucknow (Lucknow) में आमजन को खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने लोगों को बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की सूचना संबंधित विभाग को दी जानी चाहिए।
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।
#Lucknow #FSDA #FoodSafety #FestivalChecking