विधायक मन्नू संग सनातन पाण्डेय ने किया मृत मासूमों के पिता की आर्थिक मदद…

गाजीपुर। इस दुनिया में बच्चा सबसे ज्यादा विश्वास अपनी मां पर करता है उसे सबसे सुरक्षित जगह अपनी मां का आंचल लगता है लेकिन जरा सोचिए जो वही मां अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दे तो इस दुनिया की सारी परिभाषा बदल जाती है। कुछ ऐसा ही पिछले दिनों जनपद गाजीपुर के जमुनिया क्षेत्र के ढ़ढ़नी भानमल राय गांव में हुआ था। मालूम हो कि आरोपी मां सुनिता देवी पत्नी बालेश्वर निवासी साईतबांध परिवारिक कलह के बाद रक्षाबंधन के दिन अपने मायके ढढनी भानमल राय आ गई,बीते 16 अगस्त को ससुराल वालों देवर,पति से झगडे के बाद आरोपी मां ने अपने तीन मासूमों क्रमशः हिमाशूं 11, प्रियांशू 8 और बेटी सुप्रिया को चाय में जहर दे दिया ,जिसके चलते तीनों की मौत हो गई थी,फिलहाल आरोपी मां अपने तीन मासूमों की हत्या के मामलें में जेल में निरूद्ध है।

इस हृदय विदारक घटना की चर्चा पूरा जनपद सहित प्रदेश में थी। वहीं इस मामलें में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के तरफ से 50 हजार का सहायतार्थ चेक मंगलवार को पूर्व मंत्री व बलियां से लोकसभा के सपा प्रत्याशी रहे सनातन पांडेय व क्षेत्रीय विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू ने संयुक्त रूप से मृत मासूमों के पिता बालेश्वर यादव को सौंपा । चेक लेते समय अपने सबसे छोटे मासूम पुत्र शेरू को गोंद में लिए पिता की आखें नम होते ही मौके पर मौजूद सभी लोग भावविह्वल हो उठे।

मोहम्दाबाद विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू ने इस बड़े हादसे को लेकर परिवार के प्रति संवेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि वह खुद व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सहायता के लिए खडे है,सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जाति मजहब से उपर उठ हर तबके के साथ खडी है ।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया घटना के बाद से पिडित परिवार को लेकर लगातार जानकारी लेते रहे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व प्रधान पंकज यादव,पूर्व जिलापंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष पारसनाथ पाठक,भोलानाथ यादव,धर्मेन्द्र यादव,रामाकांत यादव आदि रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading