वाराणसी में फर्जी आर्मी ऑफिसर गिरफ्तार:सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं को फंसाया, लाखों रुपए ठगे

वाराणसी/उत्तर प्रदेश: वाराणसी एसटीएफ (STF) और पुलिस ने फर्जी आर्मी ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेना में भर्ती का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपए ठगे। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के 2 फर्जी आईडी कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 डेबिट कार्ड, 2 अंक पत्र और 1 शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किया है।

धर्मेंद्र का निवास और पहचान:
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव का रहने वाला है। वह इन दिनों वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बृज एंक्लेव कॉलोनी में रह रहा था।

ठगी का तरीका और शिकार:
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र कुमार पांडेय खुद को सेना में कमांडिंग अफसर बताकर लोगों को अपने जाल में फँसाता था। वह सेना, रेलवे और शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से मोटी रकम वसूलता था। किसी से 5 लाख रुपए, तो किसी से 10 लाख रुपए तक की ठगी की गई, जबकि कई अन्य लोगों से भी 1 से 2 लाख रुपए ऐंठे गए।

सेना के इनपुट पर कार्रवाई:
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि सेना (Indian Army) के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है।




#fake #army #officer #arrest #dharmendra #kumar #pandey #varanasi #chandauli

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading