जिलाधिकारी ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण

ब्यूरो डेस्क | कोरोना महामारी कि रोकथाम हेतु पुरे देश में कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भी पिछले दिनों 15 जिलों के कई हॉटस्पॉट को सील करने का सख्त निर्णय लिया, इन इलाकों में सब कुछ बंद रहेगा और केवल आव्यश्यक वस्तुओं की जरुरत को होम डिलेवरी के माध्यम से पूरा किया जायेगा.

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में भी कई इलाकों को सील किया है. ऐसे में जिलाधिकारी ओ.पी. आर्य और पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह पहुंचे दिलदारनगर के सील किये गये हॉटस्पॉट पर.

शुक्रवार को कोविड-19 महामारी को देखते हुये जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने दिलदारनगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से अपील किया कि घरों से बाहर ना निकले l संबंधित एसडीएम और सीओ को आवश्यक निर्देश दिया गया l

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading