डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को घर न जाने देने से नाराज है रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण की लड़ाई में डॉक्टर्स और सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में उनको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ताजा जानकारी दिल्ली से आ रही है जहाँ रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.आदर्श प्रताप सिंह ने कहा कि “दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्य स्थलों पर रहने और अपने घरों में वापस नहीं जाने के लिए कहा जा रहा है। इस तरह के व्यवहार से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल गिरता है.”

उन्होंने कहा कि “डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अतिरिक्त तनाव का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें गाजियाबाद,नोएडा और हरियाणा से दिल्ली के अस्पतालों में जाने के लिए पास के लिए आवेदन करना होगा।हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि ID कार्ड्स से उन्हें आवाजाही की अनुमति दी जाए.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading