Report : Haseen Ansari
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार 30 जनवरी से बलिया तक सप्ताह में दो दिन किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 जनवरी से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं बुधवार को विस्तारित मार्ग बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 20.33 बजे, औड़िहार से 21.17 बजे, वाराणसी से 22.30 बजे, बनारस से 23.10 बजे छूटकर पूर्ववत समय पर निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए नई दिल्ली 09.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 12582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं सोमवार को नई दिल्ली से 22.50 बजे प्रस्थान कर पूर्ववत ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए बनारस से 10.30 बजे, वाराणसी से 10.45 बजे, औड़िहार से 11.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.15 बजे छूटकर बलिया 13.35 बजे पहुंचेगी।

