गाजीपुर: ज्ञानशिखा टाइम्स समाचार पत्र के तृतीय स्थापना दिवस समारोह पर स्टार पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमे कोरोना कॉल में नेक कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगो मे नगर के कचहरी निवासी समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब हैं कि कुँवर वीरेन्द्र की पहचान लम्बे समय से समाजसेवी के रूप में होती रही हैं इनके नेक कार्यों की लोग प्रशंसा करते रहे हैं।
समाजसेवी श्री सिंह बीमार घायल लावारिसो को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी देख-रेख करने, उनके अभिभावकों के सम्बंध में पता लगाने के साथ ही रक्तदान जैसा महान कार्य करते आ रहे है। किसी को जरूर पड़ने पर खुद रक्तदान करने के साथ ही अपने सहयोगियों से रक्तदान कराकर लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहे है। इतना ही नही, इनकी नेकी में लावारिस शव का दाह-संस्कार कराना भी शामिल है।

