नही लगेगा मेला, घर बैठे देख सकेगें रावण दहन…

गाजीपुर। कोरोना संक्रमण का असर त्योहारों पर लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से जनपद में दशहरा के मेले का आयोजन नहीं हुआ था लेकिन आयोजकों भक्तों के भावनाओं का पूरा ख्याल रखा था।

विजयदशमी पर इस साल भी लंका मैदान में मेले का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों का कहना है कि 15 अक्तूबर को रावण वध और दहन का कार्यक्रम सीमित होगा। उसका लाइव प्रसारण कराया जाएगा। इस संबंध में अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। बताया कि विजयदशमी के कार्यक्रम जिलाधिकारी और कमेटी के संरक्षक डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सह संरक्षक एसपी रामबदन सिंह और अन्य कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान कमेटी ने जनहित में गेट बंद रखने का निर्णय लिया है।

कमेटी की मानें तो विजयदशमी के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:36 बजे से 12:24 बजे तक है और रावण दहन का शुभ समय 7:26 बजे से 9: 22 बजे रात्रि तक है। कमेटी रावण के पुतले का दहन शाम 7:30 बजे कराएगी। कार्यक्रम का प्रसारण सोशल मीडिया, मीडिया और एलईडी स्क्रीन से किया जाएगा। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, योगेश वर्मा, विनय सिंह, रोहित अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, वीरेश राम वर्मा, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, लव त्रिवेदी, शिवपूजन तिवारी, ओमनारायण सैनी आदि उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन ओमप्रकाश उर्फ बच्चा तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading