गाज़ीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सहित विभिन्न विकास प्रयोजनाओं को लेकर जनपदवासियों में एक तरफ जहां खुशी कि लहर व्याप्त है वही दूसरी तरफ विश्वविद्यालय विहीनता के चलते यहां के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के समक्ष गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना कि मांग उठायें जाने की दिशा में उम्मीद कि एक किरण दिखाई देने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में हर हाल में मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष यहां विश्वविद्यालय स्थापना की मांग उठाने का मन बना लिया है। इस बाबत जिलाधिकारी गाजीपुर को लिखित पत्र के साथ ही दूरभाष पर वार्ता के माध्यम से अवगत कराते हुए दीपक उपाध्याय ने आग्रह पूर्ण शब्दों में उन्हें बताया है कि छात्र हित में छात्र प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाकर उनके समक्ष जनपद में विश्वविद्यालय कि मांग उठायें जाने के लिए समय दिलायें जाने की समुचित व्यवस्था कि जाय अन्यथा हमारी भावनायें आहत हो सकती है। फलस्वरूप छात्र समुदाय का धैर्य व संयम टूट सकता है एवं यहां के छात्र विरोध,काला झंडा बाजी, धरना व प्रदर्शन को बाध्य हो सकते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन कि होगी।
छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, छात्र नेता शशांक उपाध्याय, प्रवीण पाण्डेय,आकीब खां, आकाश तिवारी, दीपक कुमार, कमलेश गुप्ता शामिल है।
सीएम योगी का आगमन और उठी विश्वविद्यालय की मांग