केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

Report: Haseen Ansari

गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर सैदपुर विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक सुभाष पासी के आवास पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक में उन्होंने विधानसभा संयोजकों, प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, सोशल मीडिया एवं आई टी संयोजकों संग बैठक की।

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए पूर्व में जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के दम पर 2024 के लोक सभा के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इसी कड़ी में महिलाओं संग वार्ता के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, समृद्धि, विकास और उनके आत्मनिर्भरता का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री रखते हैं। सिर्फ बात ही नहीं संकल्पित प्रयासों के साथ वे काम भी कर रहे है।

मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं सरकार के सहयोग से लगातार आर्थिक रुप से स्वावलंबी और मजबूत हो रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं काम नहीं कर रही है। इस दौरान पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने भी बैठक को संबोधित किया। पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत शीला सोनकर ने आभार प्रकट किया। विधानसभा प्रभारी वृजनन्दन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को सैदपुर तहसील में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से शासन की लाभपरक योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही संचालित योजनाएं के बराबर मानीटरिंग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रहीं हैै उसका लाभ पात्रों को मिले। साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी करें यही सरकार की मंशा है। बैठक के बाद मंत्री ने ग्राम मलिकपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां पर पौधरोपण कर उपस्थित ग्रामवासियों से मिलकर सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading